Posts

Showing posts from October, 2018

कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, 250 मरीज़ों को बाहर निकाल लिया गया

कोलकाता के मे डिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्‍थल पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव का काम जारी है. आ ग की सूचना मिलते ही अस्‍पताल में मौजूद 250 मरीज़ों को बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि आग दवा की दुकान से शुरू हुई थी. अभी तक किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं है. कोलका ता मेडिकल कॉलेज में कई इमारतें हैं और आग लगने के बाद यहां भर्ती कई मरीजों को स्‍ट्रेचर में इमारत से बाहर निकाला गया है. अस्‍पताल से निकाले गए कई मरीजों को एंबुलेंस से दूसरे अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है. कई मरीजों को अस्‍पताल की इमारत में लेटा हुआ दे खा गया. हालांकि की यह अभी साफ नहीं हो सका है कि सभी मरीजों को अस्‍पताल से बाहर निकाल लिया गया है. कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है. यह कॉलेज 1948 में स्थापित कि या गया था. बताया जा रहा है कि अस्‍पताल में मौजूद मेडिकल शॉप से सुबह करीब 7.30 बजे धुंआ उठते हुए देखा गया था. इस घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल...