कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, 250 मरीज़ों को बाहर निकाल लिया गया

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्‍थल पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव का काम जारी है. आग की सूचना मिलते ही अस्‍पताल में मौजूद 250 मरीज़ों को बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि आग दवा की दुकान से शुरू हुई थी. अभी तक किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं है.कोलकाता मेडिकल कॉलेज में कई इमारतें हैं और आग लगने के बाद यहां भर्ती कई मरीजों को स्‍ट्रेचर में इमारत से बाहर निकाला गया है. अस्‍पताल से निकाले गए कई मरीजों को एंबुलेंस से दूसरे अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है. कई मरीजों को अस्‍पताल की इमारत में लेटा हुआ देखा गया. हालांकि की यह अभी साफ नहीं हो सका है कि सभी मरीजों को अस्‍पताल से बाहर निकाल लिया गया है. कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज शहर के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है. यह कॉलेज 1948 में स्थापित किया गया था.

बताया जा रहा है कि अस्‍पताल में मौजूद मेडिकल शॉप से सुबह करीब 7.30 बजे धुंआ उठते हुए देखा गया था. इस घटना की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल डिजास्‍टर मैनेजमेंट के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और राहत बचाव के कार्य में लग गए. रतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2011 में कोलकाता के धकुरिया में स्थित एएमआरआई ( ) अस्पताल में आग लगने से 92 लोगों के मौत हो गई थी. बताया गया था कि अस्पताल ने आग से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया था.  

 डॉलर( ) की तुलना में रुपये की कीमतों में गिरावट जारी है. अब रुपया रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है. बुधवार को नए रेट के मुताबिक एक डॉलर की तुलना में रुपये की कीमत गिरकर 73.33 हो गई. जबकि कुछ घंटे पहले कीमत डॉलर के मुकाबले  . रुपये थी. पिछले काफी समय से अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रुपया कमजोर हुआ है. नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से बयान जारी कर रुपये की कीमतें गिरने से रोकने की बात कही गई है, हालांकि अभी उपायों का असर दिखना बाकी है.सितंबर में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक रुपये में लगातार जारी गिरावट तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से राज्यों को चालू वित्त वर्ष में बजट अनुमान के ऊपर 22,700 करोड़ रुपये का अप्रत्याशित कर राजस्व मिलेगा. एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है. अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे टूटकर 72.73 प्रति डॉलर के अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया. वहीं कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया. इससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 509 अंक या 1.34 प्रतिशत टूटकर 37,413.13 अंक पर आ गया.

एसबीआई रिसर्च के एक नोट में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल कीमतों में वृद्धि से राज्यों को चालू वित्त वर्ष में बजट अनुमान के ऊपर 22,700 करोड़ रुपये का अप्रत्याशित कर राजस्व मिलेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की कीमत में एक डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि से सभी प्रमुख 19 राज्यों को औसतन 1,513 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होता है. इसमें कहा गया है कि सबसे अधिक 3,389 करोड़ का लाभ महाराष्ट्र को मिलेगा. उसके बाद गुजरात को 2,842 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा. राजधानी दिल्ली में मार्च से पेट्रोल 5.60 रुपये तथा डीजल 6.31 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है.दिल्ली-एनसीआर निवासियों के लिए राहत की खबर है. किसानों ने अपना आंदोलन ( ) खत्म कर दिया है.  सारे किसान दिल्ली यूपी बॉर्डर से रात में ही पहले किसान घाट आए और उसके बाद अब किसान घाट से आंदोलन खत्म करके घर लौट रहे हैं.  24 को दोनों तरफ वाहनों के लिए खोल दिया गया है. यातायात सामान्य है. हालांकि किसानों की सड़कों पर आवाजाही को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद के स्कूलों को बंद रखने का प्रबंधन ने फैसला किया है. किसानों के गुजरने वाले स्थान पर एहतियातन पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है. 

उधर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली धमके किसानों को केंद्र सरकार ने बुधवार को तड़के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दे दी. इससे पुलिस कर्मियों और किसानों के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया. आंदोलनकारियों के दिल्ली के किसान घाट पहुंचने के साथ ही किसानों का आंदोलन खत्म हो गया.दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिलने के बाद भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के प्रमुख नरेश टिकैत की अगुआई में हजारों किसान 200 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान घाट पहुंचे. टिकैत ने इसे किसानों की जीत बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अपने उद्देश्यों में विफल रही है. टिकैत ने कहा कि "सभी कठिनाइयों के बावजूद किसान जुटे रहे. हम अब 12 दिनों से मार्च कर रहे हैं. किसान थके हुए हैं. हम सरकार से अधिकारों की मांग जारी रखेंगे, लेकिन अब हम पदयात्रा खत्म कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि किसान बुधवार को सुबह जल्दी लौट जाएंगे.उत्तर प्रदेश-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बीच किसानों को प्रशासन ने दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दे दी. इससे वे राष्ट्रीय राजधानी तक की अपनी तय यात्रा पूरी कर सके. भाजपा के विरोध में  नारेबाजी करते हुए किसान बुधवार को रात में लगभग दो बजे किसान घाट पहुंचे.

Comments

Popular posts from this blog

#HelloBrother: "مرحبا أخي" عبارة استقبل بها القتيل قاتله

كشف سبب تحطم مروحية مالك ليستر سيتي

قد يساعد الاستحمام في المساء، كما هو شائع في اليابان، في إرخاء العضلات قبل الإيواء إلى الفراش